Highlight

रजत जयंती पर संतों ने दिया सीएम धामी को आशीर्वाद, बताया देवभूमि का धर्मरक्षक

उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष पर मुख्यमंत्री आवास आज अध्यात्म और संस्कृति का संगम बन गया, जब देशभर के प्रमुख संतों और धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राज्य की प्रगति और आध्यात्मिक समृद्धि की सराहना की। संत समाज ने सीएम धामी को आशीर्वाद देते हुए उन्हेंदेवभूमि का धर्म-संरक्षक बताया।

संत समाज ने की सीएम धामी से मुलाकात

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस आध्यात्मिक संगम में आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज, जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष स्वामी रविंद्रपुरी महाराज, बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी और चिंतक डॉ. कुमार विश्वास सहित कई प्रतिष्ठित संत उपस्थित रहे।

Uttarakhand news

संतों ने दिया सीएम धामी को आशीर्वाद

संतों ने सीएम की उस नीतिगत दृष्टि की सराहना की, जिसके तहत राज्य में धार्मिक स्थलों का संरक्षण, आध्यात्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक अनुशासन को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड अपनी सनातन विरासत और देवभूमि की आत्मा को सशक्त बना रहा है। संत समाज ने हरिद्वार कुंभ-2027 को भव्य, दिव्य और विश्व-स्तरीय आयोजन बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

संत समाज ने कहा सशक्त राज्य बन रहा उत्तराखंड

संतों ने मुख्यमंत्री धामी की पारदर्शी और दृढ़ नेतृत्व शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि से उत्तराखंड न केवल एक सशक्त राज्य बन रहा है, बल्कि वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में भी उभर रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी संतों ने प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं और मुख्यमंत्री को रजत जयंती वर्ष को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए आशीर्वाद दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें