EntertainmentHighlight

Saif Ali Khan: घर में जबरदस्ती नहीं घुसा चोर? पुलिस ने इस केस में कर दिया बड़ा खुलासा

बुधवार की देर रात सैफ अली खान के ऊपर हुए हमले (Saif Ali Khan Attack) के बाद से कई सारी जानकारी सामने आ रही है। एक अज्ञात शख्स ने अभिनेता पर कई बार चाकू से वार किया। इस दौरान उन्हें काफी गंभीर चोटे आईं। जिसके बाद तुरंत ही उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सर्जरी कर उनके शरीर से डॉक्टर ने ढाई इंच के चाकू का टुकड़ा निकाला। फिलहाल अब अभिनेता खतरे से बाहर है। मुंबई पुलिस ने भी इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

घर में जबरदस्ती नहीं घुसा चोर? (Saif Ali Khan Attacker)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की हाउसहेल्प एल्यामा फिलिप के बयान के बाद पुलिस ने इस मामले में बयान दिया है। डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा, हमलावर के घर में घुसने का तरीका स्पष्ट नहीं है। घर में जबरदस्ती घुसने के सकेंत पुलिस को नहीं मिले है। सीसीटीवी में संदिग्ध आरोपी को सीढ़ियों से नीचे जाते हुए देखा जा रहा है। इस क्लिप में वो कैमरे की तरफ घूरता हुआ भी नजर आ रहा है। ऐसे में इस आरोपी को पकड़ने के लिए कई सारी टीमों का गठन किया गया है।

मेड ने कहा ये

सैफ के घर में काम करने वाली हाउसहेल्प एल्यामा फिलिप ने पुलिस को अपना बयान दिया। जिसमें उसने कहा कि, “उन्हें रात करीब 2.30 बजे घर में घुसने की आवाज सुनाई दी। मुझे लगा करीना जेह (जहांगिर) बाबा को देखने आई हैं और मैं वहां चेक करने गई। लेकिन मुझे वहां पर करीना कहीं नहीं दिखीं तो मैं वापस अपने बिस्तर पर चली गई। लेकिन मुझे कुछ अजीब सा लगा और जब मैंने फिर से देखा तो मुझे एक आदमी का साया दिखाई दिया। वह बाथरूम से बाहर आया और जेह बाबा के कमरे में घुसने की कोशिश करने लगा। मैंने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर वहां पर सैफ अली खान भी आ गए। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें एक्टर के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में छह चोटें आईं।” बता दें कि हमलावर ने हाउसहेल्प को भी घायल कर दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें