Big NewsHighlightPushkar Singh Dhami​Uttarakhand Weather NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी से दुखद खबर : प्रसव के बाद किया डॉक्टरों ने ऑपरेशन, 22 साल की महिला की मौत

corona virus patients in uttarakhand

उत्तरकाशी : पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का टोटा है। आए दिन पहाड़ों से दुखद खबरें आती हैं। कभी सड़क ना होने के कारण डोली में बैठाकर गर्भवती और बीमार को सड़क तक एंबुलेंस तक पहुंचाया जाता है तो कभी सुविधा के अभाव के कारण कई मरीजों ने दम तोड़ दिया। पहाड़ों में स्थिति सुधर नहीं रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का नहां टोटा है। उत्तरकाशी में हालात बुरे हैं।

ताजा मामला उत्तरकाशी से ही है जहां जिला अस्पताल में रविवार देर रात प्रसव के बाद किए गए ऑपरेशन के दौरान एक 22 साल की महिला की मौत हो गई। मौत के बाद मृतका के घर परिवार वाले और रिश्तेदार समेत ग्रामीणों ने अस्पताल में घेराव किया और हंगामा किया। परिजनों और गांव वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार आशा पत्नी प्रवीण नौटियाल निवासी चमारौली गांव, ब्रहखाल रविवार सुबह पांच बजे प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई। सुबह 10 बजे ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। लेकिन शाम 6 बजे फिर आशा के पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे दानी निकालने के लिए एक और ऑपरेशन करना पड़ेगा। देर रात प्रवीण दवाओं के लिए भटकता रहा। वहीं ऑपरेशन के बाद आशा की मौत हो गई।इससे गुस्साए और रोती बिलखती महिलाओं और ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह अस्पताल को घेरा।

उन्होंने डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और कार्रवाई होने तक शव नहीं उठने देने की चेतावनी दी। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बन गई और पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें