चंपावत : चंपावत के तामली-मंच मोटर मार्ग में बीती रात चतुरबोट के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई जिसमे दो लोगों की मौत हो गई।
2019 मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात करीब साढ़े 10 बजे की है। कार संख्या UK07बी0861 तामली-मंच मोटर मार्ग में चतुरबोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मनोज सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पोलप तामली चंपावत और पूरन नाथ, बैंक गार्ड उम्र 59 वर्ष निवासी गौरल चौड़ गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लोगों को खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।