टिहरी: टिहरी जिले के घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर कांगडा के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे मेंएक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार देर रात को वाहन चमियाला से कांगड़ा बुकिंग में जा रहा था। कांगड़ा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग-50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घायलों को 108 के माध्यम से सीएचसी बेलेश्वर पहुंचाया गया, जहां एक घायल की विनोद सिंह, निवासी बालगंगा की मौत हो गई।