National

अब Russia Iran से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, ट्रंप की डेडलाइन खत्म, नहीं बढ़ाएंगे छूट

मिडिल ईस्ट चल रहे तनाव की वजह से ज्यादातर देशों में तेल संकट गहराया हुआ है। इसी को देखते हुए प्रतिबंधों के बावजूद अमेरिका ने देशों को ईरान(Iran) और रूस(Russia) से तेल खरीदने की छूट दी थी। इसमें भारत भी शामिल था। अमेरिका की छूट के बाद भारत रूस-ईरान से तेल खरीद रहा है। इसी बीच अब ये डेडलाइन खत्म हो रही है। यूएस ने भी अब इस डेडलाइन को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है।

अब Russia Iran से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत

दरअसल बुधवार, 15 अप्रैल को अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ऐलान किया कि वाशिंगटन द्वारा दी गई प्रतिबंधों में छूट की डेट को नहीं बढ़ाएगा। बता दें कि ये छूट देशों को रूस और ईरान से ऊर्जा खरीदने की अनुमति देते हैं।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेसेंट ने कहा, “हम रूसी तेल और ईरानी तेल के लिए सामान्य लाइसेंस का रिन्यूवल नहीं करेंगे। 11 मार्च से पहले जो तेल जहाजों पर लद चुका था या रास्ते में था, उसे बेचने की अनुमति थी। बेसेंट का कहना है कि वह सारा पुराना तेल अब इस्तेमाल हो चुका है या बिक चुका है।”

तेल खरीदने के लिए 30 दिन की मिली थी छूट

आपको बता दें कि संकट के बीच अमेरिकी वित्त मंत्रालय की तरफ से 12 मार्च को रूसी तेल तेल को खरीदने की अस्थायी छूट दी गई थी। जो 30 दिन के लिए थी। बेसेंट ने छूट की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा, “वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई जारी रखने के लिए, वित्त विभाग भारतीय रिफाइनरों को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने के लिए एक अस्थायी 30 दिन की छूट जारी कर रहा है।

ये फैसला रूस को फायदा के लिए नहीं है। ये सिर्फ उन जहाजों को अपना पुराना माल बेचने की इजाजत देता है जो पाबंदी के समय समुद्र में थे। इससे रूस को कोई नया फायदा नहीं होने वाला है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें