Business

Rupee vs Dollar: आज रुपया 95 के पार, अब तक डॉलर के मुकाबले सबसे लो लेवल पर पहुंचा

Rupee vs Dollar: बाजार खुलते ही आज यानी 30 अप्रैल को रुपए में डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट देखने को मिली। एक बार फिर रुपया लो लेवल पर गिर गया है। रुपया 95.21 प्रति डॉलर के करीब पहुंच गया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच डॉलर की मांग में तेजी आई है। जिसके चलते रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

Rupee vs Dollar: आज रुपया 95.27 प्रति डॉलर

गुरुवार को रुपया 95.02 प्रति डॉलर के स्तर पर ओपन हुआ। पिछले बंद भाव में रुपया डॉलर के मुकाबले 94.84 से 0.2 परसेंट कम था। जिसके बाद ये फिसलकर 95.27 के स्तर पर पहुंच गया। जो रिकॉर्ड निचले स्तर को दर्शाता है। ये मार्च में 95.22 प्रति डॉलर के पिछले रिकॉर्ड से भी नीचे है।

ये भी पढ़ें:- Gold Silver Price Today: सोने में तेजी, चांदी भी हुई महंगी, चेक कर लें आज का भाव

डॉलर के आगे रुपए ने क्यों टेके घुटने?

रुपए में आई इस गिरावट की मेन वजह तेल की बढ़ती कीमतें है। आज ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 122 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा हैं। ये बीते तीन साल से भी ज्यादा समय में सबसे ऊंचा स्तर है।

अब चूंकि भारत तेल का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में तेल का महंगा होना मतलब डॉलर की ज्यादा जरूरत। तेल कंपनियां ऐसे में ज्यादा से ज्यादा डॉलर खरीदेंगी।

अब तक के सबसे लो लेवल पर पहुंचा

यहीं वजह है कि डॉलर की मांग बढ़ने से रुपया कमजोर हो रहा है। डॉलर को इसलिए भी मजबूती मिल रही है क्योंकि मिडिल में तनाव के बीच वैश्निक निवेशक भारत से पैसा निकालकर डॉलर में लगा रहे हैं। भारत का बाजार जोखिम भरा है। ऐसे में वो सुरक्षित माने जाने वाले डॉलर में निवेश कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें