गैंगरेप आरोपियों को कस्टडी से भागना पड़ा भारी, पुलिस ने बीच सड़क सिखाया सबक, थर-थर कांप उठे!

उधम सिंह नगर में शनिवार की देर रात युवती का अपहरण कर उसके साथ हैवानियत करने वाले दरिंदों की हेकड़ी उत्तराखंड पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर निकाल दी। फिल्मी अंदाज में चले इस पूरे घटनाक्रम में गोलियों की तड़तड़ाहट से लेकर बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा तक सब देखने को मिला।
एनकाउंटर में लगी गोली, दरिंदा पस्त
शनिवार देर रात खौफनाक वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद वो दर्द से कराहते हुए वहीं ढेर हो गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपियों को धर दबोचा।
गाड़ी खराब बीच सड़क सिखाया तगड़ा सबक!
लेकिन हिरासत के दौरान भी आरोपियों ने एक बार फिर पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की। कुछ पलों के लिए वहां पर अफरा तफरी का माहौल बना। लेकिन आरोपियों की यह चालाकी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। पुलिस कर्मियों ने बिना एक सेकंड गंवाए मुस्तैदी दिखाई और भाग रहे दरिंदों को खदेड़कर बीच सड़क पर ही दबोच लिया।
कानून को ठेंगा दिखाने की कोशिश कर रहे इन दरिंदों को पुलिस ने मौके पर ही ऐसा कड़ा सबक सिखाया कि भागना तो दूर, वे ठीक से खड़े होने लायक भी नहीं रहे।
खाकी का ये रौद्र रूप देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। पुलिस की इस सख्त और तुरंत कार्रवाई के बाद इलाके में साफ संदेश चला गया है कि ‘उधम सिंह नगर में अपराध करके भागना नामुमकिन है! फिलहाल सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर ली गई है।