Udham Singh Nagar News

पुलिस तलाशती रही लोकेशन…हो गया बड़ा अपराध, युवती का किडनैप कर किया गैंगरेप

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में भूरारानी इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां पर पहले एक युवती का अपहरण किया गया। लाई गई युवती का तीन युवकों ने गदरपुर नेशनल हाईवे 74 के पास के खेत में गैंगरेप किया।

युवती का किडनैप कर गदरपुर ले गए

दरअसल ये घटना 25 जुलाई रात 11:00 बजे के बाद की है। पीड़िता के अनुसार, शनिवार को अपनी सहेली और दो परिचित युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी। इसी बीच तीन बाइक सवार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने सभी को पहले रोका। आरोप है कि तीनों ने जबड़दस्ती दोनों युवकों और दोनों युवतियों को उन्हीं की बाइक पर बैठाकर गदरपुर की तरफ लेकर जाने लगे। आरोपियों द्वारा लगातार उन्हें धमकाया जा रहा था।

फिर किया गैंगरेप

मौका मिलते ही रास्ते में एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूद गए। तो वहीं दूसरी युवती और युवक आरोपियों के कब्जे में ही रहे। दोनों को वो गरपुर इलाके में ले गए। वहां पहुंचकर आरोपियों ने युवक को रास्ते में उतारकर युवती को अपने साथ ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस तलाशती रही लोकेशन…हो गया बड़ा अपराध

पुलिस टीम में देर रात से जांच कर रही थी। आरोपियों की लोकेशन नहीं मिलने के कारण युवती को इस गैंगरेप से बचाया नहीं जा सका। जब देर रात घर पहुंची तब उन्होंने युवकों के नाम इत्यादि बताएं।

इस मौके पर बोलते हुए एसपी सिटी रूद्रपुर उत्तम सिंह नेगी ने कहा की देर रात हमें सूचना मिल गई थी लेकिन घटनास्थल की सही जानकारी नहीं हो पा रही थी। जब लड़की कुछ बताने लायक हुई तो मेडिकल परीक्षण उपरांत उसकी मौके पर महिला पुलिस अफसर के साथ पीड़ित को सबूत जुटाना के लिए मौका स्थल पर लाया गया।

मामले की जांच जारी

बीते दिन सुबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम के साथ महिला अफसर भी मौके पर मौजूद रही। गदरपुर के उसे खेत से फॉरेंसिक टीम ने अधिकारियों के साथ सुबूत जुटाए। घटना स्थल से पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्षय कलेक्शन का कार्य किया है। इसमें स्निपर डॉग की भी मदद ली गई है। आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की माने तो जल्द पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें