Rudraprayag NewsBig News

गुलदार के हमले में मौत: वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, शव को सड़क पर रख काटा हंगामा

रुद्रप्रयाग के जोंडला ग्राम सभा के पाली तोक में गुलदार ने एक शक को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के आआप लगाए हैं।

गुलदार के हमले में शख्स की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे की है। जब गुलदार ने मानबर सिंह बिष्ट (55) पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें मानबर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों के अंदर रहने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने की गुलदार को शूट करने की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को शूट करने की मांग की है। साथ ही वन विभाग से गश्त व्यवस्था को मजबूत करने, स्कूलों के आसपास वनकर्मियों की तैनाती और गांव के आसपास की झाड़ियों को साफ कराया जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक गुलदार को शूट करने की अनुमति नहीं दी जाती, वे शव को नहीं उठाने देंगे। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें