Big NewsSports

RR vs GT Dream 11 Prediction: इस फॉर्मूले के साथ बनेगी बेस्ट Dream 11 Team, इनको बनाए कप्तान और उप्कप्तान

IPL 2025 का 47वां मुकाबला आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस (RR vs GT) से होगा। एक तरफ जहां गुजरात ने इस सीजन जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अब तक 8 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है।

अंकतालिका में टीम दूसरे पायदान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने 9 मुकाबलों में सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 7 में हार का सामना किया है। ऐसे में आज के मैच के लिए Dream 11 Team बनाने से पहले RR vs GT Dream 11 Prediction जान लेते है।

RR vs GT के बीच मुकाबला आज

गुजरात ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रन से हराकर शानदार फॉर्म दिखाया था। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स पिछले 5 मैच लगातार हार चुकी है और पिछली बार उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 11 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में आज का मैच दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाला है।

ड्रीम11 टीम के लिए ये खिलाड़ी तुरुप के इक्के

अगर आप ड्रीम11 में अपनी टीम बना रहे हैं, तो विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल और जोस बटलर अच्छे विकल्प होंगे। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन पर भरोसा जताया जा सकता है। ऑलराउंडर के रूप में रियान पराग और वानिंदु हसरंगा आपके लिए पॉइंट्स बटोर सकते हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, जोफ्रा आर्चर, राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल करना फायदेमंद रहेगा।

संभावित ड्रीम11 टीम RR vs GT Dream 11 Prediction

  • विकेटकीपर: ध्रुव जुरेल, जोस बटलर
  • बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, साई सुदर्शन
  • ऑलराउंडर: रियान पराग, वानिंदु हसरंगा
  • गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, जोफ्रा आर्चर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा
  • कप्तान: साई सुदर्शन
  • उपकप्तान: शुभमन गिल

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर RR vs GT Head-To-Head Record

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 6 बार जीत दर्ज की है। राजस्थान को उनके खिलाफ अब तक सिर्फ एक बार 2023 में जीत नसीब हुई थी। यानी आज के मैच में भी गुजरात मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें