हरिद्वार : नगर निगम रुड़की के चुनाव का कार्यक्रम की अधिसूचना जारी हो गई। आपको बता दें कि रुड़की नगर निगम में मेयर व पार्षद पद के लिए 22 नवंबर को मतदान होगा जबकि 24 नवंबर को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग 22 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा।
वहीं आपको बता दें कि मेयर और पार्षद पद के लिए एक व दो नवंबर को नामांकन भरे जाएंगे। 4-5 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 6 को नामांकन वापसी और 7 को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन, 22 को मतदान और 24 नवंबर को मतों की गणना होगी। नगर निगम रुड़की के चुनाव के लिए सरकार ने सभी तैयारियां पूरी है।
- 1 और 2 नवंबर 2019 को नामांकन दाखिल किया जाएगा।
- 4 और 5 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
- 6 नवंबर को नामांकन वापसी की तिथि रखी गयी है।
- 7 नवंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन किये जायेंगे।
- 22 नवंबर 2019 को होगा मतदान।
- 24 नवंबर को होगा मतगणना।
वार्ड की संख्या-40
मतदान केंद्र-53
मतदान स्थल-149
महिला मतदाता-67916
पुरूष-72622
कुल मतदाता-140538
बता दें कि निवंबर 2018 में प्रदेश के 92 निकायों में से 84 निकायों के चुनाव कराए गए थे, लेकिन नगर निगम रुड़की में परिसीमन विवाद के चलते चुनाव नहीं हो पाए थे। उच्चतम न्यायालय के परिसीमन विवाद पर आए फैसले के बाद चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है।