रुड़की में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। युवक की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें कि बीती रात दो दोस्त बाइक में सवार थे। दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई जिसमे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद दोनों को सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतकों की पहचान सिविल अशोक नगर (ढंडेरा) निवासी दीपक जोशी (30) पुत्र बसंत जोशी और जितेंद्र दत्त सेमवाल (31) पुत्र चंडी प्रसाद(लाइंस कोतवाली क्षेत्र) दोस्त हैं।जानकारी मिली है कि शनिवार शाम दोनों बाइक से किसी काम से रुड़की आए थे। रात करीब 10 बजे दोनों घर लौट रहे थे तभी ढंडेरा रेलवे फाटक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी औऱ दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक दीपक के परिजनों ने बताया कि दीपक की इसी 30 नवंबर को शादी होनी थी। दीपक की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। इसकी सूचना दीपक के ससुराल वालों को मिली तो वहां भी शोक छा गया। वहीं जानकारी मिली है कि दूसरे मृतक जितेंद्र की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। उनका एक बच्चा भी है।