रुड़की : 307 के मामले में रुड़की जेल में बंद कैदी का वीडियो वायरल हुआ है। कुख्यात बदमाश चीनू पंडित के द्वारा बनाया गया। पीड़ित कैदी का वीडियो, वीडियो में शाहबाज़ नामक कैदी जेल प्रशासन पर नशे का इजेक्शन देने के बाद पिटाई का आरोप लगाते हुए और अपने घाव दिखा रहा है। इसके बाद दूसरे कैदी जेल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। वायरल वीडियो में कुख्यात चीनू पंडित भी दिखाई दे रहा है जो वीडियो बना रहा है। जेल प्रशासन पर कई बड़े सवाल उठ रहे हैं।
सबसे पहले और बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा? दूसरा सवाल जेल के अंदर जोर-जोर से नारेबाजी हुई इसकी भी भनक जेल प्रशासन को नहीं लगी? इससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। तीसरा सवाल बन्दी वीडियो में जो घाव दिखा रहा है जो आरोप लगा रहा है सही है?
वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है मामला आई जी जेल तक जा पहुंचा है, बताया जा रहा है वीडियो में दिख रहे युवक की माँ की ओर से उच्च अधिकारियों से मामले की लिखित शिकायत की गयी है।