देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का देहांत हो गया है। रोहित शेखर का दिल्ली में आक्समिक निधन हुआ है। उनके करीबियों के मुताबिक अब से कुछ देर पहले उन्हें हार्टअटैक आया था जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई। रोहित शेखर तिवारी को उनकी मां और पत्नी अस्पताल लेकर गए थे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
रोहित शेखर ने अपनी मां उज्जवला को एनडी तिवारी की पत्नी का अधिकार दिलाने के लिए लंबी लड़ाई थी। एनडी तिवारी को खुद का बॉयोलाजिकल फादर साबित करने के लिए भी रोहित ने बहुत लंबी लड़ाई थी। वो इसमें सफल रहे। हाल ही में रोहित की शादी हुई थी।