National : फ्रांस से राफेल लाने वालों में गुरुग्राम के रोहित कटारिया भी, दादा का सीना गर्व से हुआ चौड़ा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

फ्रांस से राफेल लाने वालों में गुरुग्राम के रोहित कटारिया भी, दादा का सीना गर्व से हुआ चौड़ा

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
Badrinath

Badrinathबीते दिन बुधवार को देश को 5 ऐसी चीज मिली जिसकी चर्चा पूरे देश और दुनिया में है। भारत ये पाकर और शक्तिशाली हो गया है और भारतीय वायुसेना भी और मजबूत हो गई। वहीं फ्रांस से राफेल लाने वालों में गुरुग्राम के रोहित कटारिया भी शामिल हैं। पोते की ये उपलब्धि देख दादा का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है और पूरे परिवार समेत पूरे शहर और उनके गांव में खुशी की लहर है।

रोहित के दादा का सीना गर्व से चौड़ा

जी हां आपको बता दें कि राफेल फ्रांस से भारत लाने वालों में गुरुग्राम सेक्टर-56 देवेंद्र विहार में रहने वाले रोहित कटारिया भी शामिल है। गुरुग्राम के नाम के साथ अब रोहित कटारिया को हमेशा हमेशा के लिए याद किया जाएगा। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को अपने रोहित पर गर्व है। रोहित के दादाका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि कि वह हमेशा रोहित को कहते थे कि करतब देखना चाहता हूं और आज उसका करतब पूरी दुनिया ने देखा।

रोहित के पिता सतवीर कटारिया आर्मी से रिटायर्ड कर्नल

आपको बता दें कि फ्रांस से करीब 7 हजार किलोमीटर की हवाई दूरी तय कर अंबाला आने वाले फाइटर पायलट की टीम में रोहित कटारिया भी शामिल है जो कि मूलत: बसई के रहने वाले हैं। उनके पिता सतवीर कटारिया आर्मी से रिटायर्ड कर्नल हैं और कपूरथला के सैनिक स्कूल में प्रिंसिपल रहे हैं। घर में शुरू से सैनिक माहौल था। उनके बेटे रोहित का वर्ष 1999 में एनडीए में सेलेक्शन हुआ था। रोहित ने झारखंड के कोडरमा स्थित सैनिक स्कूल तिलैया में शिक्षा ग्रहण की है।

एंडवेंचर के बेहद शौकीन रोहित

जानकारी मिली है कि रोहित करीब डेढ़ साल से फ्रांस में ट्रेनिंग कर रहे थे। घरवालों से उनकी फोन पर बात होती रहती है और वो खास तौर पर दादा से मिलने आए। रोहित की इस उपलब्धी से दादा, पिता, मां राजमती और परिवार समेत पूरे इलाके और गांव में खुश की लहर है। सतबीर ने बताया कि रोहित का शुरू से सपना था कि उसे एनडीए में जाना है। उसको एंडवेंचर का बेहद शौक है। वह अच्छी राइडिंग करने के साथ ट्रैकिंग भी करता है। रोहित के पिता ने कहा कि जब बच्चे देश के लिए कुछ अच्छा करते हैं अपना सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

Share This Article