हल्द्वानी: 7 महीने के बाद उत्तराखंड रोडवेज की बसें लखनऊ, आगरा व मथुरा रूट पर चलना शुरू होंगी। अधिकारियों के अनुसार मुख्यालय द्वारा स्वीकृति मिलने से रविवार से इनका संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं, स्थानीय बसों के संचालन से लोगों को भी फायदा होगा।
22 मार्च के बाद से रोडवेज की बसें इन रूटों पर नहीं जा रही थी। जबकि बरेली रूट पर बसों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल भी बसें चलने लगी, मगर लखनऊ, आगरा व मथुरा रूट बंद ही रखा गया। जिस वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वैसे भी इन जगहों पर बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी भी रहते हैं। त्योहार के समय भी बसों के न चलने से दिक्कत और बढ़ रही थी। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए अब रविवार से इन तीनों रूटों पर पुरानी टाइमिंग व दरों के हिसाब से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि संक्रमण काल की वजह से सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा। बसों को सैनिटाइज किया गया है। कानपुर, मेरठ और रीठासाहिब के लिए संचालन की मांग