National

Expressway पर भीषण हादसा!, बुझ गए 5 घरों के चिराग, मंजर देख हर कोई सहमा

हरियाणा के नूंह जिले से एक सड़क हादसे (Road Accident) की खबर सामने आ रही है। यहां गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे(KMP Expressway) पर हुए हादसे में 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 लोगों की जान चली गई। हादसा काफी भीषण था जिसमें स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

KMP Expressway पर भीषण Road Accident

मिली जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो कार पलवल की तरफ जा रही थी। हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। वहां मौजूद लोगों की माने तो चालक ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान कार असंतुलित हो गई।

Expressway

स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त

जिससे कार की आगे चल रही गाड़ी से टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पांच की मौके पर ही मौत

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचे। वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जिसमें यूपी पुलिस के 4 जवान भी शामिल हैं। जो जालौन जिले में तैनात थे। हादसे की वजह शुरुआती जांच में ओवरटेक और तेज रफ्तार की वजह से वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें