Uttarkashi NewsBig News

उत्तरकाशी में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, सात लोग घायल

उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. सुनकुंडी गांव के पास उत्तरकाशी से देहरादून आ रही बस सड़क से नीचे खाई की तरफ पलट गई. हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस

हादसा बुधवार सुबह का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस जखोल से देहरादून की तरफ आ रही थी. इस बीच सुनकुंडी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई. गनीमत ये रही कि बस खाई में नहीं गिरी चबूतरे पर अटक गई. वरना कई बड़ा हादसा हो सकता था.

हादसे में सात लोग घायल

हादसे के दौरान बस में 30 यात्री सवार थे. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. हादसे में सात लोग घायल बताये जा रहे हैं. जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है. जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना की जानकारी ली है. इसके साथ ही घायलों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें