Almorahighlight

उत्तराखंड में सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी सूमो

Badrinath

एक ओर जहां प्रदेश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कोरोना औऱ सड़क हादसों का कहर जारी है। जी हां जानकारी मिली है कि हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही टाटा सूमो शनिवार को रामगढ़ ब्‍लॉक के सतखोल के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमे वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायल चाल को बेस अस्पताल अल्मोडा़ भिजवाया जहां उसकी हालक गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन चालक अल्मोड़ा निवासी अर्जुन रावत शनिवार को हल्द्वानी से वाहन मालिक दीपक और एक अन्य यात्री मुकेश पांडे को लेकर टाटा सूमो वाहन (UK01 TA 1205) अल्मोड़ा की ओर जा रहे थे कि वाहन सतखोल के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर चौकी प्रभारी क्वारब दलीप सिंह बिष्ट समेत पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। चालक गंभीर रुप से घायल हुआ जिसे निजी वाहन से अल्मोड़ा बेस अस्पताल भिजवाया गया उनका उपचार चल रहा है। चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं अन्य लोग मामूली चोटिल हुए हैं।

Back to top button