Champawat NewsBig News

लोहाघाट में सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दंपति समेत एक किशोर घायल

लोहाघाट से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. गुरुवार सुबह टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में दंपति समेत एक किशोर घायल हुआ है. तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट के देवराड़ी बैंड के पास हुआ है. अचानक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार घायलों का रेस्क्यू कर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया.

दंपति समेत एक किशोर घायल

घायलों की पहचान दिनेश सौन (40) निवासी पिथौरागढ़, ममता सौन (38) और नैतिक (15) के रूप में हुई है. कार को दिनेश चला रहे थे. बताया जा रहा है. परिवार चंडीगढ़ से अपने घर पिथौरागढ़ लौट रहे थे. इस दौरान ये हादसा हो गया. फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें