Uttarakhand Chamoli NewsBig News

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा : पातालगंगा पर पहाड़ी से गिरा कार के ऊपर पत्थर, एक महिला की मौत, दो घायल

Road accident in badrinath highway : बदरीनाथ हाईवे से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. सोमवार को पातालगंगा के पास पहाड़ी से एक पत्थर कार के ऊपर आ गिरा. हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई. जबकी पति और बच्चा घायल बताए जा रहे हैं.

बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा कार के ऊपर पत्थर

हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है. बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा के पास पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर भरभराकर कार के ऊपर आ गिरा. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से पीपलकोटी अस्पताल पहुंचाया.

हादसे में एक महिला की मौत, दो घायल

हादसे में हरियाणा निवासी महिला की मौत हो गई है. जबकि पति और बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. चमोली के डीएम संदीप संदीप तिवारी ने बताया कि बारिश के बाद से ही हाईवे पर मलबा आने से जगह-जगह आवाजाही खतरनाक बनी हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें