Sports

Riyan Parag Vape Video: लाइव मैच में नशा करते दिखे रियान पराग, कैमरे में रिकॉर्ड, मचा बवाल

Riyan Parag Vape Video: सोशल मीडिया पर क्रिकेटर रियान पराग की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया। ये वीडियो बीते दिन आईपीएल मैच के दौरान की है। जिसमें रियान को वेप पीते हुए देखा गया। वो ड्रेसिंग रूम बैठकर वेप पीते नजर आए। वेप एक तरह का नशा है। कई रिपोर्ट्स में इसे रिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक बनाया गया है। अब राजस्थान के कप्तान की ये वीडियो वायरल हो रही है।

Riyan Parag Vape Video: लाइव मैच में नशा करते दिखे रियान पराग

दरअसल मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 222 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के रियान 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसी के बाद कप्तान ड्रेसिंग रूम में बैठे नजर आए। एक दम से कैमरा उनकी तरफ पैन हुआ। जहां वो वेप पीते हुए दिखे।

कैमरे में रिकॉर्ड, मचा बवाल

ड्रेसिंग रूम पर रियान पराग का वेप पीते हुए धुआं उड़ाने भी कैमरे ने रिकॉर्ड हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि वेप में अक्सर निकोटीन होता है। ये तंबाकू और सिगरेट में भी होता है। कहा जाता है कि वेप की लत काफी बुरी होती है। जिसे छोड़ना काफी मुश्किल होता है।

वेप से हो सकती है गंभीर बिमारी

हालांकि वेपिंग में सिगरेट की तरह Tar न होता। लेकिन इससे काफी गंभीर बिमारी हो सकती हैं। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस इसको लेकर बहस छिड़ गई है। लोग बीसीसीआई पर सवाल कर रहे हैं कि आखिर ड्रेसिंग रूम में इसकी इजाजत कैसी दी गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें