Big News : रिया चक्रवर्ती का बड़ा पलटवार, सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराया ये मुकदमा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रिया चक्रवर्ती का बड़ा पलटवार, सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराया ये मुकदमा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
riya chakrawarty

riya chakrawartyअब सुशांत सिंह राजपूत केस में नया मोड़ आ गया है। अब रिया चक्रवर्ती ने पलटवार कर सुशांत की बहन को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाने का मुकदमा दर्ज करा दिया है। रिया ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डाक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ भी अपनी शिकायत के जरिए मुकदमा दर्ज कराया है। रिया ने जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

 

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनेशिंद के मुताबिक, 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत को उनकी बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार से फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन भेजा था। उस प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आता है और इसकी मनाही है। जिस दिन ये प्रिस्क्रिप्शन सुशांत को मिला उसके पांच दिन बाद ही सुशांत की मौत हो गई।

Share This Article