UttarakhandHighlight

कोटद्वार विधायक ने की केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात, अपने क्षेत्र के लिए की ये मांग

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी ने की केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि प्रस्तावित जंगल सफारी और पक्षी अभ्यारण्य कोटद्वार के समृद्ध वन क्षेत्र, जैव विविधता और प्राकृतिक संपदा को एक नई पहचान देने की दिशा में अहम कदम होगा। यहां पाई जाने वाली विभिन्न पक्षी और वन्यजीव प्रजातियां देशभर के प्रकृति प्रेमियों, पक्षी विशेषज्ञों और साहसिक पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। साथ ही, इससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार और पर्यटन आधारित अवसरों का भी विस्तार होगा।

विधायक ने केंद्रीय मंत्री से कोटद्वार के लिए की ये मांग

इसके अलावा विधाया ने लालढांग-चिल्लरखाल रोड को जल्द पूरा करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। विधायक ने कहा यह सड़क कोटद्वार के लोगों के लिए हरिद्वार और देहरादून जैसे प्रमुख शहरों तक आवागमन को सहज और सुगम बनाएगी, साथ ही क्षेत्रीय विकास को गति देगी। खण्डूडी ने कहा कि कोटद्वार को आत्मनिर्भर, हरित और पर्यटक-अनुकूल क्षेत्र बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कार्य है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था और प्रकृति संरक्षण दोनों को समान रूप से सशक्त करेगा।

विधायक की मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने विधायक की सभी प्रस्तावों की संभावनाओं को गंभीरता से स्वीकार किया। साथ ही इको-टूरिज्म को प्राथमिकता देने और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें