Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश में बिकिनी पहनकर महिला ने गंगा में लगाई डुबकी, वीडियो से मचा बवाल

ऋषिकेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां पर लक्ष्मण झूला के पास गंगा नदी के तट पर एक विदेशी महिला पर्यटक बिकिनी पहनकर स्नान करती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छीड़ गई।

बिकिनी पहनकर महिला ने गंगा नदी में लगाई डुबकी

दरअसल वायरल वीडियो में महिला फूलों की माला पहने दिखाई दे रही है। पहले वो हाथ जोड़कर ‘नमस्कार’ करती है। जिसके बाद वो बाद गंगा में माला अर्पित कर डुबकी लगाती है। इस दौरान विदेशी महिला बिकिनी पहनकर गंगा में डुबकी लगाती नजर आईं। जिसके चलते लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने जहां इसे श्रद्धा और भक्ति की भावना से जोड़ा, तो वहीं कई लोगों ने इसे धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन बताया।

ऋषिकेश के इस वीडियो ने मचाया बवाल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तीखी बहस छीड़ गई। कुछ का कहना है कि महिला का इरादा गंगा की पवित्रता का अपमान करने का नहीं था। तो वहीं दूसरी ओर कई यूज़र्स का कहना है कि भारत में आकर इस तरह का स्नान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। साथ ही परंपराओं की अनदेखी करता है। इस बीच, कुछ लोगों ने इस पूरे विवाद को हल्के अंदाज़ में भी लिया। एक यूज़र ने लिखा “लक्स कोजी पहनकर नहाने वाले अंकल को अब समस्या हो रही है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें