ऋषिकेश : उत्तराखंड पुलिस ने एक बाऱ फिर से अपने मित्र पुलिस के नाम को साकार करते हुए वर्दी का फर्ज निभाया औऱ लोगों केे दिल में जगह बनाई. उत्तराखंड पुलिस के जवान डूबते को तिनके का सहारा जैसे साबित हुए.
दरअसल तीर्थनगरी ऋषिकेश केनाव घाट रामझूला पर स्नान करते समय वंशिका पुत्री राजीव निवासी बरेली का पेैर फ़िसल गया जिससे वो नदी में डूबने लगी. यह देखकर पास में ही स्नान कर रही ममता पुत्री रामचंद्र निवासी बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) ने उसको बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी और खुद वो भी गंगा के तेज़ बहाव में बहने लगी. तभी मौके पर मौजूद नाँव घाट मेें QRT में तैनात कानि० 48 सपु0 दीपेन्द्र सिंह, कानि० 59 सपु0 दीपक सिंह तथा कानि० जल पुलिस राजेन्द्र सिंह ने दोनों महिलाओं को बचाया गया और महिलाओं को सकुशल नदी से निकाला गया।
इसके बाद मित्र पुलिस के जवानों को महिलाओं द्वारा आभार व्यक्त किया गया. उत्तराखंड पुलिस के जवानों को हम दिल से सैल्यूट करते हैं. बस पुलिस के जवान यूं ही कर्तव्यनिष्ठा से, निष्पक्ष तरीके से, बेदाग होकर ड्यूटी करते रहें.
पुलिस टीम
1-कानि० 48 सपु0 दीपेन्द्र सिंह (QRT)
2- कानि० 59 सपु0 दीपक सिंह (QRT)
3- कानि० राजेन्द्र सिंह (जल पुलिस)