
ऋषिकेश से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किलोमीटर आगे पावकी देवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना सामने आ रही है। घटना की सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा को मौके पर बुलाया गया। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
हादसे में दो भाईयों की मौत
हादसे में मृतक की पहचान विकास सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम मुंडाला, अमित चौहान पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम मुंडाला के रूप में हुई है। दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं। जबकि घायलों में मीनाक्षी पुत्री धनवीर सिंह, गिरधारी सिंह पुत्र नानक शामिल हैं। दोनों का एम्स में उपचार चल रहा है।