Dehradun News

Rishikesh में हरियाणा के युवकों को नग्न कर पीटा!, छेड़छाड़ का आरोप, अब बच्ची की मां ने बताई सच्चाई

हाल ही में ऋषिकेश(Rishikesh) में हरियाणा के युवकों (Haryana Youths) को नग्न करके पीटने का मामला सामने आया था। उनपर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वहीं अब ऋषिकेश वायरल पिटाई केस में नया मोड़ सामने आया है। अब लड़की की मां इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है।

ऋशिकेश में हरियाणा के दो युवकों को नग्न कर पीटा!

जिस नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप इन युवकों पर लगे थे अब उस लड़की की माता कि तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल 21 मई की शाम ऋषिकेश के हरिद्वार रोड़ स्थित काली के ढाल पर हरियाणा नंबर की कार में सवार दो युवकों पर एक नाबालिग लड़की को अश्लीश इशारे करने के आरोप लगे।

ये भी पढ़ें:- तीर्थनगरी शर्मसार!, स्कूल प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्राओं के साथ की घिनौनी हरकत

नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप

बताया जा रहा है कि हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही कार पेट्रोल पंप के पास धीमी हुई। इसी दौरान सड़क के किनारे मौजूद लड़की आरोप लगाया कि कार में बैठे युवक उसे देखकर अभद्र इशारे कर रहे थे।

लोगों का कहना है कि जब उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से इसकी शिकायत की तो मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कार सवार युवकों का विरोध किया।

गुस्साई भीड़ ने बुरी तरह पीटा

लेकिन युवकों ने सारे आरोपों को गलत बताते हुए वहां बहस करनी शुरू कर दी। अब इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और देखते ही देखते भीड़ ने कार को घेर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से भीड़ युवकों को कार से बाहर खिचकर उसके कपड़े उतरवा कर बीच सड़क में उसकी पिटाई कर रही है।

सोशल मीडिया पर ऋषिकेश में पिटाई का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा। लेकिन लोग उसे घेरकर लगातार मारते और गालियां देते रहे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हलांकि अब इस मामले में वो महिला जिसकी बच्ची के साथ छेड़खानी के आरोप युवकों पर लगे उनका बयान सामने आया है।

अब बच्ची की मां ने बताई सच्चाई

महिला का कहना है कि मेरी बच्ची ने मुझसे शिकायत की कि वो लोग उसे देखकर इशारे कर रहे हैं। कुछ कह भी रहे हैं।  बेटी ने बस इतना कहा, कि अंकल इशारे कर रहे हैं, उसी में ही भीड़ भड़क गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरु हुई। लोगों ने बिना पूरी बात जाने ही हरियाणा से आए युवकों को पीटना शुरु कर दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें