EntertainmentHighlight

Retro Box Office Collection Day 1: रेट्रो’ ने पहले ही दिन ‘हिट 3’ और ‘रेड 2’ को दी मात, कमाए इतने करोड़

Retro Box Office Collection Day 1: बीते दिन यानी एक मई को सुपरस्टार सूर्या और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘रेट्रो’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर थंडरबोल्ट्स, रेड 2 और हिट: द थर्ड केस जैसी मच अवेटेड फिल्मों के साथ क्लैश करना पड़ा। हालांकि उसके बावजूद फिल्म की शुरुआत काफी शानदारी रही। चलिए जानते हैं कि ‘रेट्रो’ ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़(Retro Box Office Collection Day 1) कमाए है?

‘रेट्रो’ ने रिलीज के पहले दिन कितना किया कलेक्शन?

Retro फिल्म ने ना केवल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। बल्कि सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज की भी तारीफ हो रही है। तो वहीं सूर्या और पूजा हेगड़े की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच फिल्म के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।

रेट्रो की ओपनिंग डे कमाई Retro Box Office Collection Day 1

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेट्रो’ ने ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ की जबड़दस्त कमाई की है।
हालांकि ये सिर्फ शुरुआती कलेक्शन हैं ऑफिशियल आकंड़ों में थोड़ा बदलाव हो सकता है।


‘रेट्रो’ ने पहले ही दिन ‘हिट 3’ और ‘रेड 2’ को दी मात

‘रेट्रो’ ने ओपनिंग डे कलेक्शन में ‘हिट 3’ और ‘रेड 2’ जैसी फिल्मों को मात दे दी है। 1 मई को रिलीज हुई सभी फिल्मों में से सबसे ज्यादा कमाई ‘रेट्रो’ ने ही की है। रेड 2 ने जहां 18.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। तो वहीं हिट 3 ने ओपनिंग डे पर 18 करोड़ की कमाई की।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें