HighlightDehradun News

रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने की BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, सैन्य विरासत पर हुई चर्चा

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में आज बीजापुर गेस्ट हाउस में उत्तराखंड के रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रथम विश्व युद्ध के महानायक और गढ़वाल राइफल्स के वीर योद्धा गब्बर सिंह नेगी की स्मृति से जुड़ा स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा से अवगत कराया।

सैनिकों के योगदान से जुड़े विषयों पर की चर्चा

मुलाकात के दौरान पूर्व सैनिकों और सैन्य अधिकारियों ने उत्तराखंड की वीरभूमि की सैन्य विरासत, पूर्व सैनिकों के कल्याण और राष्ट्र निर्माण में सैनिकों के योगदान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

नितिन नबीन ने की पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना की। नितिन नबीन ने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता बनाए रखने में सैनिकों और पूर्व सैनिकों की भूमिका अतुलनीय है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें