देहरादून: शासन में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जबकि कुछ अधिकारियों को सरकार ने अतिरिक्त कार्यभार दिया है। पर्यटन सचिव दिलीव जावलकर से यूकाडा की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। साथ ही पीसीएस अधिकारी संजय कुमार से नैनीताल प्रशासनिक अकादमी का संयुक्त निदेशक कार्यभार वापस ले लिया गया है। प्रकाश चंद्र से महिला डेरी वापस लिया गया। अपर सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दीप्ति सिंह से इस विभाग को वापस लेकर महिला डेरी का निदेशक बना दिया गया।
यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सोनिका को दिया गया। विजय कुमार यादव को अपर सचिव विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी की जिम्मेदारी दी गई। आईएफएस धीरज पांडे को राज्य पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय का संयुक्त सचिव बनाया गया। सचिवालय सेवा के देवेंद्र पालीवाल को अपर सविच आपदा प्रबंधन बनाया गया।
इनके अलावा सचिवालय सेवा के ही रमेश कुमार को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा बनाया गया। पीसीएस अधिकारी उदयराज को अपर सविव ग्राम्य विकास की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई और नवनीत पांडे को उत्तराखंड प्रशासन एकादमी का संयुक्त निदेशा बनाया गया।