देहरादून- उत्तराखंड में ई-चालान प्रणाली व्यवस्था शुरू करने को लेकर राष्ट्रीष्य राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय ने उत्तराखंड परिवहन विभाग को सम्मानित किया है। उत्तराखंड को ये सम्मान दिल्ली में मिला है। उत्तराखंड को ये सम्मान पूरे प्रदेश में ई चालन व्यवस्था शुरू करने और सफल संचालन कि लिए मिला है.
- Advertisement -
आपको बता दें कि 20 दिसम्बर 2017 को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सम्पूर्ण प्रदेश में ई- चालान प्रणाली का शुभारंभ किया था। दिल्ली में सम्मान देहरादून कि एआइटीओ अरविंद पाण्डेय ने ग्रहण किया। आपको बता दें कि अभी तक देश के तीन राज्य में पूर्ण तरीके ई-चालान प्राणाली लागू कि गई है, जिसमें उत्तराखंड भी एक राज्य है। इसके अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी ई चालान प्राणाली लागू हुई है।