देश में 26 जनवरी को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मना रहा है। यह खास दिन हर भारतीय को गर्व का अनुभव कराता है। इस दिन भारत ने अपना संविधान लागू किया था। इस दिन को खास बनाने के लिए स्कूल, कॉलेज, दफ्तरों में कार्यक्रम करते हैं। ऐसे में इस दिन जोश भरने के लिए और अपने खास लोगों को इन शायरी के साथ गणतंत्र दिवस की बधाई दे सकते हैं। या फिर किसी कार्यक्रम में देशभक्ति पर आधारित इन शायरी को बोलकर तालियां बटोर सकते हैं।
Republic Day 2024 shayari in hindi
- आओ झुककर सलाम करें उन्हें
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की बधाई।

- ना पूछो जमाने से
कि क्या हमारी कहानी है
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं
गणतंत्र दिवस की बधाई।

- कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान का है
गणतंत्र दिवस की बधाई।
Republic Day 2024 shayari in hindi
- ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरों धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियों वतन के नाम पर
हैप्पी रिपब्लिक डे।

- खूबसूरती मेरे वतन की
शान है दिल में तिरंगे की
जिन्दगी से इतना प्यार न रह गया
भारत मां का दुलार ही जीवन बन गया
हैप्पी रिपब्लिक डे।
Republic Day 2024 shayari in hindi
- भारत माता तेरी गाथा
सबसे ऊंची तेरी शान
तेरे आगे शीश झुकाएं
दें तुझको सब सम्मान
हैप्पी रिपब्लिक डे।

- अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं
सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले
वतन पे मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।
Republic Day 2024 shayari in hindi
- जो अब तक खून ना खौला, खून नहीं वो पानी है,
जो इस देश के काम ना आये, वो बेकार जवानी है।
अनेकता में एकता ही इस देश की शान है
इसलिए तो मेरा भारत देश महान है।
- भारत की फ़जाओं को सदा याद रखूंगा
आज़ाद था, आज़ाद हूँ, आज़ाद रहूँगा।

- अलग है भाषा अलग है भेष
धर्म जात और प्रांत अनेक
पर हम सब एक ही भाई
देश हमारा सबसे श्रेष्ठ
Republic Day 2024 shayari in hindi
- आन देश की शान देश की
देश की हम संतान है
तीन रंगों से रंगा तिरंगा
भारत की ये पहचान हैं।
