Big NewsDehradun

रिलायंस शोरुम लूट मामला : डकैती से पहले सेलाकुई में रूके थे आरोपी, ऐसे हुआ खुलासा

रिलायंस ज्वैलरी शोरुम लूट मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि कैती से पहले आरोपी सेलाकुई में रूके थे।

डकैती से पहले सेलाकुई में रूके थे आरोपी

रिलायंस ज्वैलरी शोरुम लूट प्रकरण में पुलिस को घटना में शामिल अभियुक्तों के घटना से एक से डेढ़ माह पूर्व सैलाकुई में रुक कर रैकी करने की जानकारी मिली थी। जिसके सम्बन्ध में विस्तृत जाँच में तथ्य प्रकाश में आया है कि सतीश कुमार पुत्र कैलाशी राम निवासी बंजारा गली तिराह सेलाकुई के घर पर 15-16 सितम्बर को एक युवक उनकी पत्नी पूनम से किराए पर कमरे की जानकारी लेने के लिए आया था। किराए की बात 12000 रूपए हर माह में तय होने पर 17 सितम्बर को पांच लड़के उनके घर पर रहने के लिए आए थे।

फास्ट फूड का काम करने की जानकारी दी थी मकान मालिक को

पांच लड़कों ने मकान मालिक को घंटाघर पर फास्ट फूड का काम करने की जानकारी दी थी। इसी बीच मकान मालिक सतीश कुमार की माताजी की तबीयत खराब होने के कारण वो 16 अक्टूबर को अपनी माताजी को लेकर पी0जी0आई0 चण्डीगढ़ गया था। इस दौरान कमरे में रुके सभी व्यक्ति उसे बिना बताए ही वहां से चले गए।

वीडियो फुटेज देख मकान मालिक ने की पुष्टि

मकान मालिक ने बताया कि उनके द्वारा मकान मालिक को भी केवल 6000 रूपए ही दिए गए। पुलिस द्वारा रिलायंस ज्वैलरी शोरुम तथा हरिद्वार गैस्ट हाउस से प्राप्त अभियुक्तों की वीडियो फुटेजो को मकान मालिक सतीश को दिखाए। मकान मालिक ने घटना में शामिल प्रिंस, विक्रम और 1-2 अन्य अभियुक्तों के अपने घर पर किराए पर रुकने की पुष्टि की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button