Dehradunhighlight

विधायक महेश नेगी मामले में रेखा आर्य का बयान, बोली- महिलाओं का सम्मान करती है पार्टी

 

Breaking uttarakhand news

देहरादून: भाजपा विधायक महेश नेगी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट से मुकदमा दर्ज होने के बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। राजनीति मामला होने के कारण इस पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। वहीं, पूरे मामले में भाजपा भी वेट एंड वॉच की स्थिति में नजर आ रही है।

यौन शाषण के आरोपों से घिरे विधायक महेश नेगी को लेकर भाजपा सरकार में राज्य मंत्री रेख आर्य का कहना है कि पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है। हालांकि उन्होंने सीधेतौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन यह जरूर कहा कि महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पहले भी साफ कर चुके हैं कि अगर विधायक दोषी पाए जाते हैं, तो पार्टी के उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। सरकार भी कह चुकी है कि पुलिस अपना काम कर रही है। पुलिस कानून के तहत कार्रवाई करेगी। पुलिस पर किसी तरह को काई दबाव नहीं है।

Back to top button