Dehradunhighlight

रेखा आर्य ने किया जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ, कहा खिलाड़ियों और खेल के प्रति सरकार है गंभीर

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

खेल मंत्री ने किया जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयास किया है। स्कूल का होम वर्क, आधुनिक जीवन शैली और स्मार्ट फोन पर बीत रहे बचपन में खेल कहीं गुम सा हो गया था। लेकिन खेल महाकुंभ कार्यक्रम की शुरुआत इसे फिर से पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है।

खेलों में भी हैं बेहतर भविष्य की संभावनायें : रेखा आर्या

विभागीय मंत्री ने कहा कि आज के दौर में खिलाडियों के लिए खेल का दायरा महज मनोरंजन और फिटनेस तक सीमित नहीं रहा बल्कि अब इसमें खिलाड़ियों को सुनहरा भविष्य नजर आ रहा है। जिसके लिए हम प्रयत्नशील हैं।

बता दें खेल महाकुंभ की शुरुआत न्याय पंचायत स्तर से शुरू की गई थी। जो अब ब्लॉक स्तर से होते हुए जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है। बता दें करीब चार लाख से अधिक प्रतिभागी खिलाडियों ने खेल में लिया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button