Dehradun NewsHighlight

असहाय बच्चों के साथ मंत्री ने देखा वसंतोत्सव, अभिभावक के साथ ही निभाती नजर आई गाइड की भूमिका

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को असहाय बच्चों के साथ वसंतोत्सव का आनंद लिया. इस दौरान मंत्री असहाय बच्चों के अभिभावक के साथ-साथ उनकी गाइड की भूमिका में भी नजर आई.

असहाय बच्चों के साथ मंत्री ने देखा वसंतोत्सव

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रविवार को राजकीय बालिका निकेतन केदारपुरम के 30 से ज्यादा बच्चों के साथ राजभवन पहुंची. इस दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि विभागीय मंत्री होने के नाते वे ही इन बच्चों की अभिभावक हैं इसलिए रविवार को इन बच्चों को वसंतोत्सव का भ्रमण कराया गया और इनकी पिकनिक करायी. मंत्री ने कहा कि जिस तरह आम लोग भारी संख्या में वसंतोत्सव में आ रहे हैं वह इस कार्यक्रम की लोकप्रियता को दिखाता है.

बच्चों की गाइड बनी कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और बच्चों ने राजभवन में चल रहे सांस्कृतिक नृत्य में भी हिस्सा लिया. वसंतोत्सव में कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, इन सभी पॉइंट पर बच्चों ने मंत्री के साथ सेल्फी भी ली. मंत्री असहाय बच्चों के अभिभावक के साथ-साथ उनकी गाइड की भूमिका में भी नजर आई. उन्होंने करीब 2 घंटे तक एक-एक स्टॉल पर जाकर बालिका निकेतन के बच्चों को फूलों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी दी. साथ ही भ्रमण के अलावा बच्चों को जलपान भी कराया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें