Udham Singh Nagar News

महिला आरक्षण बिल रोकने पर विपक्ष पर हमला: मंत्री बोली महिलाओं का किया अपमान, जनता चुनाव में लेगी बदला

लोकसभा में पेश किए गए महिला आरक्षण बिल को लेकर रेखा आर्या ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। काशीपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आधी आबादी के अधिकारों का विरोध करने वालों को जनता आने वाले चुनावों में करारा जवाब देगी।

महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर मंत्री ने बोला विपक्ष पर हमला

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर न केवल महिलाओं का अपमान किया है, बल्कि अपने राजनीतिक चरित्र को भी उजागर किया है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल राजनीति का नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का है।

देश की महिलाएं इस अपमान को नहीं भूलेगी: रेखा आर्या

मंत्री ने भरोसा जताया कि देश की महिलाएं इस अपमान को भूलेगी नहीं और लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में विपक्ष को सबक सिखाएंगी। मंत्री ने दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने के अपने संकल्प पर पूरी तरह अडिग है।

ये भी पढ़ें: नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पास नहीं होने पर बोले CM, कांग्रेस ने एक बार फिर छीना महिलाओं का हक

महिला आरक्षण को लागू कराना होगा ऐतिहासिक कदम: मंत्री

मंत्री रेखा आर्या ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने देखा है कि उनकी सरकार में असंभव भी संभव होता है। महिला आरक्षण को लागू कराना भी इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें