highlight

फ्रिज (Refrigerator) खरीदने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान…

Refrigerator Buying Guide: रेफ्रिजरेटर हर घर के लिए एक जरूरी चीज बन चुका है। ये खाने-पीने की चीजों को खराब होने से बचाता है। साथ ही चीजों को ठड़ा करने में भी मदद करता है। ये आज हर किसी के किचन का अहम हिस्सा बना गया है। गर्मीयों में फ्रिज(Fridge) की डिमाड़ बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आपका पुराना रेफ्रिजरेटर खराब हो गया है या फिर आप नया फ्रिज लेने की सोच रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर(Refrigerator Buying Guide) रखें।

Refrigerator Buying Guide:- कौन सा रेफ्रिजरेटर आपके लिए बेस्ट

रेफ्रिजरेटर के फीचर्स पर बाद में जाएंगे पहले ये डिसाइड करें कि आप को कौन सा फ्रीज लेना है। मार्केट में कई प्रकार के रेफ्रिजरेटर मौजूद है। अपनी जरूरत के अनुसार सही विकल्प को चुनें।

Refrigerator
  • सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर: अगर आपका छोटा परिवार है और परिवार में या 2-4 लोग है तो सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर एक अच्छा ऑप्शन है। ये ना सिर्फ कम जगह घेरता है। बल्कि बिजली की कम खपत भी करता है।
  • डबल डोर रेफ्रिजरेटर: ये एक मध्यम परिवार के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें फ्रीजर और रेफ्रिजरेटर के लिए अलग-अलग सेक्शन होते है।
  • साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर: अगर आपका बड़ा परिवार है तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें ना सिर्फ अधिक स्टोरेज स्पेस होता है। बल्कि आपको कई एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं।
  • फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर: ये बड़ी स्टोरेज कैपेसिटी और मॉडर्न लुक के साथ आता है। ये महंगे मॉडल्स में शुमार है।
  • कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर: इन फ्रिज में फ्रीजर को रेफ्रिजरेटर में बदलने का ऑप्शन भी होता है। जिससे स्टोरेज को मैनेज करना आसान हो जाता है।

रेफ्रिजरेटर की क्षमता Refrigerator Capacity

आपका परिवार कितना बड़ा है इसके आधार पर आप Fridge की क्षमता को चुन सकते है।

  • 1-2 लोगों के लिए- 150 से 200 लीटर
  • 3-4 लोगों के लिए -200 से 300 लीटर
  • 4-5 लोगों के लिए-300 से 400 लीटर
  • 5 या उससे अधिक लोगों के लिए- 400 लीटर से अधिक

फ्रिज किचन के साइज पर भी डिपेंड करता है। यदि आपका किचन छोटा है तो कॉम्पैक्ट साइज़ के रेफ्रिजरेटर लें।

Energy Efficiency और बिजली की खपत

रेफ्रिजरेटर खरीदते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि वो एनर्जी एफिशिएंट है या नहीं।

  • BEE स्टार रेटिंग:
    • 3-स्टार रेटिंग बिजली की खपत कम करते हैं।
    • 5-स्टार रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर ज्यादा बिजली बचाते हैं।
  • इन्वर्टर टेक्नोलॉजी: इन्वर्टर तकनीक वाले फ्रिज बिजली बचाते हैं। साथ ही लंबे समय तक चलते है।
  • डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी: ये तकनीक फ्रिज के कंप्रेसर को जरूरत के अनुसार एडजस्ट करने में मदद करती है।जिससे बिजली की बचत होती है।

अतिरिक्त फीचर्स पर ध्यान दें

रेफ्रिजरेटर खरीदते समय कुछ खास फीचर्स पर ध्यान देना जरूरी है।

Refrigratir
  • टफन ग्लास शेल्व्स: ऐसे फ्रिज मजबूत होते हैं। इनमें भारी बर्तन या फिर समान आसानी से रखा जा सकता हैं।
  • मोबाइल कनेक्टिविटी: कुछ मॉडर्न फ्रिज में मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने का भी ऑप्शन होता हैं।
  • क्विक चिलिंग मोड: ये फीचर खासकर गर्मी के मौसम में ठंडी ड्रिंक्स के लिए काफी काम आता है।
  • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन: ये फ्रिज वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से बचाता है।
  • डुअल-कूलिंग सिस्टम: इससे फ्रीजर और रेफ्रिजरेटर दोनों में आप अलग-अलग टेम्परेचर मेंटेन कर सकते है।

ब्रांड और वारंटी

ब्रांड चुनते समय उनकी सर्विस और वारंटी का ध्यान रखें। रेफ्रिजरेटर के कुछ मुख्य ब्रांड्स हैं जिन्में LG, Samsung, Whirlpool, Godrej, Haier, croma आदि इन्वर्टर कंप्रेसर, तेज़ कूलिंग फीचर आदि के साथ आते है।

यह भी पढे: Cooler Buying Guide: खरीदना है नया Air Cooler? तो उससे पहले जान लें ये बातें

कीमत और बजट Refrigerator Price

बजट के अनुसार आप अपने लिए सही फ्रिज का चयन करें।

  • 10,000 – 15,000 रुपए – एंट्री-लेवल सिंगल डोर फ्रिज
  • 15,000 – 25,000 रुपए – मिड-रेंज डबल डोर फ्रिज
  • 25,000 – 50,000 रुपए – हाई-एंड डबल डोर और कन्वर्टिबल फ्रिज
  • 50,000 रुपये से ऊपर – साइड-बाय-साइड, स्मार्ट और फ्रेंच डोर फ्रिज

Discount Alert – Croma store से electrical appliance खरीद पर पाए 80-90% तक discounts.

Back to top button