अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के लंबी दूरी के रेसर विनय शाह ने अंतरराष्ट्रीय दौड़ में अल्मोड़ा से ही हिस्सा लिया। उन्होंने 6 घंटे में 73 किलोमीटर की दूरी तय की। हालांकि यह कोई नया रिकाॅर्ड नहीं है, लेकिन कोरोना काल में यह दौड़ अपने आप में एक रिर्कार्ड बन गई है। इस दौड़ में दुनियाभर के 421 एथलीट शामिल हुए थे। विनय ने अपनी दौड़ सुबह 6 बजे शुरू की और दोपहर 12 बजे तक दौड़ते ही रहे। इस दौना उन्होंने 73 किलोमीटर की दूरी तय की।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके कालीखोली मैदान यह दौड़ आयोजित की गई। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनिंग की ओर से आयोजित दौड़ में वभिन्नि देशों के 421 एथलीट दौड़े। विनय की इस दौड़ के देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौड़ की जीपीएस तथा वीडियो के माध्यम से निगरानी की गई। एथलेटिक्स फेेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआइ) की ओर से चयनित लंबी दूरी के धावकों के लिए इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनिंग की ओर से ‘ग्लोबल सोलिडेरिटी 6 ऑवर रन’ में 70 किमी दौड़ की प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें देश के 18 समेत दुनियाभर के 421 एथलीट्स ने हिस्सा लिया। द्वाराहाट में विनय ने प्रातः 6 बजे दौड़ शुरू की और मध्याह्न 12 बजे तक लगातार दौड़ते समापन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश लाल साह तथा उप जिलाधिकारी आरके पांडे ने विनय को सम्मानित भी किया। विनय ने बताया कि इस वैश्विक प्रतियोगिता में उन्होंने दिल्ली से भागीदारी करनी थी। लेकिन, कोरोना के कारण प्रतियोगिता में यहीं से हिस्सा लेने का निर्णय लिया। उनके 5 साथी दिल्ली, 12 में से 2 हिमाचल, एक दार्जलिंग, 5 बैंगलुरू के अलावा चेन्नई और दूसरे शहरों में दौड़े।
इससे पहले विनय साह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसी 9 मार्च को100 किमी की दौड़ आठ घंटे 2 मिनट पूरी करने वाले विनय ने 10 मार्च 12019 को चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में 222 किमी की दौड़ 24 घंटे में पूरी की। इसके अलावा 2018 में क्रोशिया व फ्रांस में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में 100 किमी की दौड़ पूरी की।