UttarakhandHighlight

क्या आपके फोन में भी तेज बीप के साथ आया Alert!, एक दम से बजने लगा फोन?, जानिए वजह

Extreme Severe Alert on Phone Today: अगर आपका भी फोन आज शाम तीन या चार बजे के बीच बजा था तो आप अकेले नहीं है। और इसमें घबराने वाली भी कोई बात नहीं है। दरअसल ये एक टेस्टिंग अलर्ट था। जिसका परीक्षण आज किया गया। 20 मार्च 2026 को राज्य में एक टेस्टिंग अलर्ट (Testing Alert) जारी किया गया। इस परीक्षण का मकसद ये जांचना था कि आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली कितनी प्रभावी तरीके से काम कर रही है। साथ ही आपदा के समय लोगों तक संदेश कितनी तेजी से पहुंच पा रहा है।

क्या आपके भी फोन में आया अलर्ट!, एक दम से बजने लगा फोन?, जानिए वजह Extreme Severe Alert on Phone Today

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से राज्य में आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मौसम पूर्वानुमान से संबंधित सूचनाओं को आम लोगों तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। जिससे संभावित आपदाओं के प्रति लोगों को पहले से सचेत किया जा सके। साथ ही जन-धन की हानि को भी कम किया जा सके।

alert on-phone

एक हफ्ते तक जारी रहेगा टेस्टिंग अलर्ट

इसी को लेकर आज राज्य में उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा एक टेस्टिंग अलर्ट जारी किया गया था। इस को और अधिक उन्नत एवं विश्वसनीय बनाने के लिए नियमित परीक्षण किए जा रहे हैं। ये आने वाले एक सप्ताह तक जारी रहेंगे।

क्यों किया जा रहा टेस्टिंग अलर्ट?

इन परीक्षणों के माध्यम से ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि किस मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाता (Telecom Service Provider – TSP) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अलर्ट संदेशों का प्रसारण ठीक ठंग से हो रहा है। साथ ही किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इसके साथ ही ये भी परीक्षण किया जा रहा है कि विभिन्न परिस्थितियों में अलर्ट संदेश कितनी तेजी और सटीकता से लोगों तक पहुंच रहा है।

आपदा की संभावना के दौरान आएगा काम

इसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी आपदा की सम्भावना होने पर राज्य के नागरिकों को समय रहते सचेत किया जाना है। जिससे वे आवश्यकता पड़ने पर सावधानियां बरत सकें। इसके साथ ही इस प्रणाली के माध्यम से आपातकालीन स्थितियों में प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।

परीक्षण अलर्ट को गंभीरता से लें, घबराएं नहीं

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का ये प्रयास राज्य को आपदा के प्रति अधिक सजग, सुरक्षित और सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे ऐसे परीक्षण अलर्ट को गंभीरता से लें, घबराएं नहीं, और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। ये संयुक्त प्रयास ही राज्य को आपदाओं के प्रभाव से सुरक्षित रखने में सहायक सिद्ध होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें