Udham Singh Nagar NewsHighlightUttarakhand Congress

कांग्रेस में भड़की बगावत की चिंगारी, इस बात से नाखुश हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

जिला और महानगर कमेटी गठित होते ही कांग्रेस में बगावत का दौर शुरू हो गया है। काशीपुर में नए महानगर अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता नाखुश है। जिसके चलते कांग्रेसियों ने हाईकमान को पुनर्विचार करने की चेतावनी दी है।

काशीपुर में भड़की बगावत की चिंगारी

काशीपुर कांग्रेस में बगावत की चिंगारी भड़क गई है। बता दें हाईकमान ने अल्का पाल को महानगर अध्यक्ष बनाया है। हाईकमान के इस फैसले से काशीपुर में अधिकांश कार्यकर्ता नाखुश हैं। कार्यकर्ताओं ने मनोज अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

मनोज अग्रवाल को की महानगर अध्यक्ष बनाने की मांग

कार्यकर्ताओं ने चेताते हुए कहा कि अगर महानगर अध्यक्ष बदलने पर पुनर्विचार नहीं किया जाता तो खामियाज़ा भुगतना होगा। बता दें अल्का पाल पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप हैं। हाईकमान के फैसले के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें