देहरादून- प्रदेश में भाजपा कार्यकारणी के रिक्त पदों पर भर्तियां शुरू हो गई हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने देहरादून के परवादून का जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर को नियुक्त किया है।
दरअसल जिलाध्यक्ष का ये पद विधानसभा चुनाव के दौरान रिक्त हुआ था। जब तत्कालीन जिलाध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने टिकट की हसरत के लिए जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था।
गौरतलब है कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, नेगी कार्यकारणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। उनका प्रमोशन कर भाजपा ने उन्हें अब जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
बहरहाल प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उम्मीद जताते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में पार्टी संगठन और मजबूती के साथ काम करेगा।