देहरादून- सूबे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत फ्रंट फुट पर आ गए हैं। मंगलवार को टीएसआर ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमाभारती से लखवाड़ और व्यासी जल विद्युत परियोजना के बजट के बारे में फोन पर वार्ता की। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द से जल्द परियोजना के लिए बजट जारी कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि 300 मेगावाट की लखवाड बहुउद्देशीय परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा नेशनल प्रोजेक्ट घोषित किया गया है। देहरादून जिले में यमुना नदी पर बन रहे लखवाड़ प्रोजेक्ट से 300 मेगावाट बिजली बनने के साथ ही साथ पेयजल और सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध होगा।
परियोजना की कुल लागत 3966 करोड़ 51 लाख रूपए है। इसमें पावर कम्पोनेंट की लागत 1388 करोड़ 28 लाख रूपए है जबकि पेयजल व सिंचाई कम्पोनेंट की लागत 2578 करोड 23 लाख रूपए है। जिसमें वाटर कंपोनेट की लागत का 90 प्रतिशत केंद्र सरकार ग्रान्ट के रूप में उपलब्ध करवाएगी।
वहीं व्यासी जल विद्युत परियोजना देहरादून जिले की यमुना नदी पर प्रस्तावित है। व्यासी परियोजना 120 मेगावाट बिजली उत्पादन करेगी। व्यासी जल विद्युत परियोजना की कुल लागत 936 करोड़ 23 लाख रूपए है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कब तक केंद्र सरकार कब तक बजट जारी करती है।