Sportshighlight

RCB vs RR Highlights: घरेलू मैदान पर बेंगलुरु की पहली जीत, राजस्थान को 11 रनों से हराया

IPL 2025 में बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) के बीच मुकाबला खेला गया। जहां पर RCB ने ये मुकाबला 11 रनों से जीत लिया। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इस सीजन पहली बार अपने घरेलू मैदान में जीती।

दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आसीबी ने 205 रन पांच विकेट के नुकसान पर बोर्ड पर लगाए। जिसके जवाब में RR केवल नौ विकेट खोकर केवल 194 रन ही(RCB vs RR Highlights) बना पाए।

यशस्वी जायसवाल ने खेली 49 रनों की पारी RCB vs RR Highlights

RR के लिए सबसे अधिक रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। उन्होंने 19 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल है। एक रन से वो अर्धशतक लगाने से चूक गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी RR की टीम के यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिे 52 रनों की साझेदारी हुई।

हेजलवुड ने चार विकेट किए अपने नाम

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नीतीश राणा और रियान पराग ने टीम की कमान संभाली। तीसरे विकेट के लिए दोनों ने 38 रन जोड़े। हालांकि दोनों ही क्रुणाल पांड्या की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। नीतीश 28 और रियान 22 रन बनाकर आउट हो गए।

जायसवाल के अलावा ध्रुव जुरेल ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली। जिसमें तीन चौके और छक्के शामिल है। शुभम दुबे ने 12 रन बनाए। तो वहीं जोफ्रा आर्चर खाता भी नहीं खोल पाए। आरसीबी के लिए हेजलवुड ने चार विकेट अपने नाम किए। तो वहीं क्रुणाल पांड्या को दो सफलताए हाथ लगी। भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

घरेलू मैदान पर आरसीबी की पहली जीत

घरेलू मैदान पर आरसीबी की इस सीजन की पहली जीत है। चिन्नास्वामी में इससे पहले टीम ने तीन मुकाबले गवाए। अंक तालिका की बात करें तो बेंगलुरु नौ में से छह मैच जीतकर 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। राजस्थान की ये पांचवी हार है। प्वाइंट्स टेबल पर टीम आठवें स्थान बनी हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button