highlightSports

Dinesh Karthik Retirement: खत्म हुआ दिनेश कार्तिक का IPL सफर, प्लेयर्स से मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Dinesh Karthik IPL Retirement: IPL 2024 के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स(RCB vs RR) के बीच भिड़ंत देखने को मिली। जिसमें राजस्थान ने ये मुकाबला चार विकेट से जीतकर आरसीबी का सफर समाप्त कर दिया।

इसी बीच RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी आईपीएल को अलविदा कह दिया। इस बात का कन्फर्मेशन दिनेश ने RCB vs CSK के बीच हुए मुकाबले के दौरान ही दे दिया था। ऐसे में रकब के आईपीएल से बाहर होने के बाद उन्हें प्लेयर्स से गार्ड ऑफ ऑनर मिला। साथ ही उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा भी किया।

IPL को कहा अलविदा (Dinesh Karthik Retirement)

IPL के एलिमिनेटर मुकाबले में RR ने RCB को हराकर क्वालीफ़ायर 2 में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 172 रन बने। टीम ने लिए सबसे ज्यादा 34 रन रजत पटीदार ने बनाए। ऐसे में आईपीएल के अपने आखिरी मुक़ाबले में दिनेश कार्तिक 11 रनों की ही पारी खेल सके। RCB के IPL का सफर खत्म होने के साथ-साथ दिनेश कार्तिक ने भी IPL को अलविदा कह दिया। ऐसे में मैच खत्म होने के बाद प्लेयर्स ने दिनेश को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। हालांकि दिनेश को आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान करना बाकी है।

ऐसा रहा आईपीएल करियर (Dinesh Karthik IPL Career)

बता दें की साल 2008 में दिनेश कार्तिक दिल्ली डेयरडेविल्स वर्त्तमान में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। इसी टीम से उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद साल 2011 में वो किंग्स इलेवन पंजाब वर्त्तमान में पंजाब किंग्स का हिस्सा बने। 2012-13 में मुंबई इंडियंस, 2014 में दिल्ली, 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2016-17 में गुजरात लायंस, 2018-21 में कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुए। साल 2022 से वर्त्तमान तक वो रकब के साथ रहे। अब उन्होंने अपने करियर का अंत RCB की टीम से किया।

साल 2013 में जीती IPL ट्रॉफी

साल 2013 में वो मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। इसी साल मुंबई ने आईपीएल का ख़िताब भी अपने नाम किया था। दिनेश ने अपने आईपीएल करियर में एक मात्र ख़िताब हासिल किया है। दिनेश कोलकाता टीम के कप्तान भी रह चुके है। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। अब तक अपने आईपीएल करियर में दिनेश कार्तिक ने 257 मुकाबले खेले है। इस दौरान उन्होंने 4842 रन बनाए है। सर्वाधिक स्कोर दिनेश का नाबाद 97 रनों का है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button