Big NewsSports

RCB Victory Parade से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़, सात की मौत, कई घायल

RCB Victory Parade Bengaluru Stampede: आईपीएल 2025 में पहली बार चैंपियन बनी RCB के बेंगलुरु में जीत के जश्न की तस्वीरें वायरल हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ एक दर्दनाक हादसे ने इस खुशी को गम में बदल दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विक्टरी परेड के लिए भारी भीड़ और भगदड़ में (Bengaluru Stampede) सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।

RCB जश्न के बीच भगदड़ में सात लोगों की मौत

विक्टरी परेड के लिए हजारों की तादाद में लोग विराट कोहली, रजत पाटीदार और पूरी टीम की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। स्टेडियम के बाहर हालात बेकाबू होते चले गए। बताया जा रहा है कि ज्यादा भीड़ की वजह से अफरातफरी मच गई। इसी दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस भगदड़ में सात लोगों की जान चली गई। तो वहीं 25 लोगों के घायल होने की खबर हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें