SportsHighlight

यौन शोषण के आरोप में फंसे RCB के Yash Dayal, FIR दर्ज, महिला ने योगी सरकार से लगाई गुहार

IPL 2025 की विनर रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु की टीम के खिलाड़ी यश दयाल(Yash Dayal) मुश्किलों में फंस गए हैं। यश के खिलाफ उत्तर प्रदेश की एक महिला ने शारीरिक और मानसिक शोषण के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद प्लेयर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

साथ ही इसकी शिकायत यूपी के मुख्यमंत्री के पास भी पहुंच गई है। खबरों की माने तो यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इंदिरापुरम, गाज़ियाबाद के सर्कल ऑफिसर (CO) से इस केस में रिपोर्ट मांगी है। पुलिस को 21 जुलाई तक इसकी जांच पूरी करने का समय दिया गया है। बता दें कि 14 को महिला ने महिला हेल्पलाइन पर भी इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

यौन शोषण के आरोप में फंसे RCB के Yash Dayal

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर महिला ने अपना दर्दनाक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने एकआईआर की कॉपी और क्रिकेटर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। पोस्ट में महिला ने लिखा, “पिछले 5 वर्षों से एक क्रिकेटर के साथ रिश्ते में थी। इस दौरान उस व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया। मुझे उसके परिवार से मिलवाया गया और बहू की तरह व्यवहार किया गया, जिससे पूरी तरह से भरोसा हो गया।”

महिला का आरोप पहले भी अन्य लड़कियों को फंसाया

एफआईआर में महिला का आरोप है कि “जब धोखा महसूस हुआ और मैंने विरोध किया तो मुझे शारीरिक रूप से पीटा गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।” महिला ने बताया कि वो इस दौरान पूरी तरह से आर्थिक और भावनात्मक रूप से निर्भर हो गई थीं। शिकायत में कहा गया कि क्रिकेटर “ऐसी ही झूठी रिश्तों में अन्य लड़कियों को भी फंसा चुका है।”

सीधे योगी सरकार से लगाई गुहार

महिला ने ये भी कहा कि 14 जून 2025 को महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल किया था। लेकिन पुलिस स्टेशन पर इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। महिला की माने तो वो आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय हैं। जिसके बाद उन्होंने सीधा मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आगे कहा कि उनके पास, “चैट्स, स्क्रीनशॉट्स, वीडियो कॉल्स, तस्वीरें आदि जैसे सबूत मौजूद हैं.” बता दें कि इस केस में अब तक क्रिकेटर की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें