highlightSports

Ravindra Jadeja ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय को कहा अलविदा, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली बात

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद अब दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा(Ravindra Jadeja Retirement) कह दिया है। इस बात का ऐलान ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। हालांकि टी20 के अलावा वो बाकी फार्मेंट में खेलते रहेंगे। ऐसे में विश्व चैंपियन बनने के बाद जडेजाा ने भी टी20 फार्मेट से संन्यास ले लिया है। बता दें कि भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

टी20 अंतरराष्ट्रीय को कहा अलविदा (Ravindra Jadeja Retirement)

जडेजा ने इस्टाग्राम में एक पोस्ट साझा कर अपने संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कहता हूं। गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का एक शिखर। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद।”

टी20 World Cup 2024 में जडेजा

बता दें कि इस बार के टी20 विश्व कप में रवींद्र जडेजा टीम का हिस्सा था। लेकिन वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वो ना ही बल्ले और ना ही गेंद से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। बता दें कि उन्होंने कुल आठ मैचों में केवल 35 रन टीम के लि जोड़े। तो वहीं बॉलिंग में सिर्फ एक विकेट अपने नाम किया।

जडेजा का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर ( Ravindra Jadeja T20 Career)

जडेजा के टी20 करियर पर नजर डाले तो उन्होंने साल 2009 में भारत की तरफ से खेलना शुरू किया था। इस फार्मेट में उन्होंने टोटल 74 मैच खेले है। जिसमें से उन्होंने 515 रन 127.16 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। तो वहीं टी20 विश्व कप की बात करें तो उन्होंने 30 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 130 रन बनाए है और 22 विकेट चटकाए है। तो वहीं एशिया कप में उन्होंने छह मैच खेले है। जिसमें उन्होंने 35 और चार विकेट चटकाए है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button